{"_id":"693aa96600d8bed55b0b6c4b","slug":"case-registered-against-father-for-misdeed-with-minor-daughter-in-raigarh-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता शर्मसार: रायगढ़ में पिता की हैवानियत...बेटी के साथ करता था दुष्कर्म; एक साल बाद छलका पीड़िता का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता शर्मसार: रायगढ़ में पिता की हैवानियत...बेटी के साथ करता था दुष्कर्म; एक साल बाद छलका पीड़िता का दर्द
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। इस पूरे मामले में नाबालिग बेटी ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता ने डरा धमकाकर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ भी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज की। शिकायत में बताया कि उसकी मां आसपास के घरों में काम करने जाती है। उसके पिता घर में ही रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को वह अपनी सहेलियों के साथ घुमने गई थी। इस दौरान उसके पिता ने उसे देख लिया था। जब वह घर पहुंची उसकी मां और दोनों भाई नहीं थे।
ये भी पढ़ें- कोरबा में बिना विवाह मां बनी युवती: साइकिल बनवाते वक्त दे बैठी दिल, फिर कारीगर संग हुई फरार; शिशु को दिया जन्म
तब उसके पिता ने उससे मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ संबंध बनाया। इस दौरान विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद जब भी घर में कोई नंही रहता, उसके पिता उससे मारपीट करते हुए उसके साथ संबंध बनाते आ रहा था।
पीड़िता ने बताया कि बीते दिन जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और शारीरिक संबंध भी बनाया। इस घटना के बाद वह स्कूल चली गई थी और वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाने की टीम ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी को को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos