सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Dead body of 42 year old man found near pond in Raigarh

Raigarh News: किसी काम से घर से बाहर निकला था विनोद, सुबह तालाब किनारे मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 11 Dec 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के बरपाली में तालाब किनारे ग्रामीण विनोद राठिया का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेजा।
 

Dead body of 42 year old man found near pond in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह तालाब के पास एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरपाली के जोबा तालाब का है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय विनोद कुमार राठिया का शव सुबह तालाब के पास मिला। बताया जा रहा है कि वह शराब के सेवन का आदी था और बुधवार को किसी काम से घरघोड़ा गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। परिजन सुबह से उसकी तलाश में थे, तभी तालाब किनारे उसकी लाश दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिसके चलते ग्रामीणों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच और परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed