फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Elderly couple murder case solved Two brothers committed crime over a land dispute and burned bodies to destr

बुजुर्ग दंपति हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद के चलते दो भाइयों ने दिया अंजाम, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया

Sat, 18 Jul 2026 03:05 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

14 जुलाई को रोजाना की भांति वह काम करके शाम को अपने घर चला गया। उस समय घर में मंगल राठिया और उसकी पत्नी पुनाई बाई घर में मौजूद थे। अगली सुबह 6 बजे जब वह काम पर पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था, अंदर जाने पर सभी दरवाजे खुले थे तथा एक कमरे से धुंआ निकल रहा था।

विज्ञापन
Elderly couple murder case solved Two brothers committed crime over a land dispute and burned bodies to destr
हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले बुजुर्ग दंपत्ति की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों ने कई साल पहले के जमीन विवाद के चलते धारदार टांगी मारकर वारदात को अंजाम देने के बाद शव और घर को आग के हवाले करते हुए साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 जुलाई को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया (65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55 वर्ष) के घर के भीतर जली हुई अवस्था में लाश मिली थी। घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत थाना प्रभारी, एफएसएल टीम, डॉग स्वायड के अलावा थाने की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के यहां काम करने वाले रामलाल चौहान ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन साल से वहां काम करते आ रहा है।
विज्ञापन


14 जुलाई को रोजाना की भांति वह काम करके शाम को अपने घर चला गया। उस समय घर में मंगल राठिया और उसकी पत्नी पुनाई बाई घर में मौजूद थे। अगली सुबह 6 बजे जब वह काम पर पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था, अंदर जाने पर सभी दरवाजे खुले थे तथा एक कमरे से धुंआ निकल रहा था। जहां मंगल राठिया और उसकी पत्नी पुनाई बाई का जला हुआ शव पड़ा था। इस मामले में धरमजयगढ़ पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238(बी), 326(जी) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस डॉग रूबी ने पकड़ा कातिल
पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल पर मिले घटना में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी श्यामलाल राठिया तक पहुंचने का संकेत दिया, वहीं गवाहों से पूछताछ में मृतक एवं श्यामलाल राठिया परिवार के बीच पूर्व में भूमि विवाद होनें की जानकारी मिली। संदेही श्यामलाल राठिया एवं उसके भाई जीवन लाल राठिया से अलग-अलग पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर लिया।

जमीन के चलते हत्यारा बने दोनों भाई
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सन् 2013 में उन्होंने एक भूमि खरीदी थी, जिसे बाद में अधिक कीमत मिलने पर मूल विक्रेता ने मृतक मंगल राठिया को बेच दिया था। समझौते के तहत आरोपियों को उनकी राशि वापस मिल गई थी, लेकिन मृतक द्वारा उसी भूमि पर मकान बनाकर खेती करने से दोनों भाईयों के मन में रंजिश बनी रही। इसी के तहत 14 जुलाई की रात टांगी लेकर दोनों भाई मृतक के घर में घुसे।


आग लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास
आरोपियों ने बताया कि घर का दरवाजा खुलते ही उन्होंने मंगल राठिया पर टांगी से ताबड़तोड वार करके उसकी हत्या कर दी। आवाज सुनकर बाहर आई उसकी पत्नी पुनाई बाई की भी उन्होंने हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने घर में रखे कपड़े, सोफा कवर एवं अन्य सामान डालकर आग लगा दी। साथ ही दो अन्य कमरों में आग लगाकर हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। लेकिन घटना में प्रयुक्त टांगी को वहीं छोड़कर दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed