सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Interstate Bike Theft Gang Busted 9 Accused Including Mastermind Arrested 21 Bikes Recovered in Raigarh

Raigarh: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस टीम ने चोरी की बाईक बेचने और और खरीदने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 21 मोटर सायकल बरामद की गई है।

Interstate Bike Theft Gang Busted 9 Accused Including Mastermind Arrested 21 Bikes Recovered in Raigarh
अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस टीम ने चोरी की बाईक बेचने और और खरीदने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 21 मोटर सायकल बरामद की गई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जब्त मोटर सायकल की कीमत 15 लाख रूपये बताई जा रही है।

Trending Videos

पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में शनिवार की दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में रायगढ़ पुलिस ने बाईक चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि रायगढ़ जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार हो रही बाईक चोरी के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को बाईक चोरी करने वाले वालों पर विशेष निगाह रखने को कहा गया था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़, ओडिसा से बाईक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे हैं। इस सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी एवं पूंजीपथरा थाना प्रभारी संयुक्त टीम बनाकर सुखदेव चौहान को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों से चोरी की बाईक
सुखदेव चौहान पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर बाइक चोरी करता था। जुलाई 2025 में पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अगस्त 2025 में तुमीडीह बाजार से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा मार्च 2026 में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया।

9 लोगों को बेची चोरी की बाईक
आरोपी सुखदेव चौहान ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

पेचकस से करते थे बाईक चोरी
आरोपियों ने बताया कि दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम भी जानते हैं। इसी वजह से वे पेचकस और अन्य सामान्य औजारों की मदद से आसानी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में सस्ते दामों में बेच देते थे।

आरोपी को भेजा गया जेल
आरोपियों द्वारा संगठित रूप से बाइक चोरी करना स्वीकार किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(1) बीएनएस जोड़ी गई है। वहीं चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2),317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

इन मामलों का हुआ खुलासा
1-महुआ चौक पूंजीपथरा 1बाइक NS पल्सर 200,
2- सराईपाली बाजार पूंजीपथरा 1बाइक पैसन प्रो,
3-धरमजयगढ़ बस स्टैंड 2 बाइक
4-कोतबा अटल चौक 1 बाइक,
5-सरगीपाली ओड़िसा 5 बाइक,
6-उज्जलपुर ओड़िसा 4 बाइक,
7-लेफरीपारा ओड़िसा 7 बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed