फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   misdeed at under-construction Congress office building with Minor girl who begs in Raigarh

मासूम की बेबसी की दर्दनाक कहानी: रायगढ़ में भीख मांगने वाली नाबालिग से तीन बार दुष्कर्म, ऐसे सामने आई सच्चाई

Mon, 13 Jul 2026 04:25 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

रायगढ़ में अपनी मां के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी तीन बार वारदात कर चुका था। 

विज्ञापन
misdeed at under-construction Congress office building with Minor girl who begs in Raigarh
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की पिटाई - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन में अपनी मां के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगापारा स्थित महिला थाना के पास जिला कांग्रेस कमेटी का निर्माणाधीन कार्यालय लंबे समय से अधूरा पड़ा है। यहां कचरा बीनने और भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले लोग रहते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अपनी मां के साथ रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दो बार कर चुका है दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली पीड़िता के साथ आरोपी पहले भी दो बार दुष्कर्म कर चुका था। दो दिन पहले जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामला सामने आया। पीड़िता ने हाथ की अंगुलियों के इशारे से बताया कि आरोपी उसके साथ तीन बार गलत काम कर चुका है।


आरोपी को भेजा गया जेल
पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38), निवासी दरोगापारा, बुढ़माई मंदिर के पास, के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed