{"_id":"6a547af0117384f23c01e1c4","slug":"raigarh-another-theft-on-a-moving-train-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-passengers-bag-victim-suspects-three-unidentified-individuals-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4496116-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में लाखों की चोरी: बिलासपुर से रायगढ़ के बीच बैग से 2.74 लाख के जेवर पार, जीआरपी जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में लाखों की चोरी: बिलासपुर से रायगढ़ के बीच बैग से 2.74 लाख के जेवर पार, जीआरपी जांच में जुटी
Mon, 13 Jul 2026 12:11 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:11 PM IST
सार
बिलासपुर से रायगढ़ के बीच टिटलागढ़ पैसेंजर में सफर कर रहे यात्री के ट्रॉली बैग से करीब 2.74 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। रायगढ़ पहुंचने पर घटना का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जीआरपी थाना रायगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर से रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से एक यात्री के बैग से लाखों के जेवरात चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यज्ञनारायण सोनी ने जीआरपी थाना रायगढ में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चे के साथ साली की शादी में शामिल होने कोतमा गया हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वापस रायगढ़ आने के लिए 11 जुलाई की रात चिरमिरी बिलासपुर एक्सप्रेस से 12 जुलाई की सुबह 6 बजे बिलासपुर पहुंचे। वहां टिटलागढ़ पैसेंजर में बैठ कर अपने दोनों ट्राली को सामने रखे थे।
पीड़ित ने बताया कि झपकी आने पर वह सो गया था, लेकिन जब जयरामनगर रेल्वे स्टेशन के पास उठा तो देखा कि तीन अज्ञात लोग उसके ट्राली बैग के पास बैठे थे। ट्रेन जब नैला रेलवे स्टेशन पहुंची तब तीनों लोग नहीं थे, ट्राली बैग में चैन और ताला लगा हुआ था। जिसके बाद जिस ट्राली बैग में ज्वेलरी था उस बैग को अपनी सीट के नीचे रखा था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि रायगढ़ पहुंचने के बाद दोपहर में बैग के सामान को जमाने के लिए बैग खोला तो उनके होश उड़ गए, बैग के अंदर प्लास्टिक का ट्रांसपरेंट बाक्स जिसमें सोने की ज्वेलरी सोने का हार 17ग्राम, सोने का मंगलसूत्र 4 ग्राम, नथ 1 ग्राम, बिंदिया 1 ग्राम, अंगुठी 4 नग 5 ग्राम, कान का झुमका 6.5 ग्राम नहीं था। चोरी हुए ज्वेलरी की कीमत करीब 2 लाख 74 हजार रुपए बताई गई है।
पीड़ित यज्ञनारायण सोनी ने आशंका जताई है कि ट्रेन में उसके ट्राली बैग के पास बैठे तीनों अज्ञात लोगों ने ही उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़ित ने रायगढ़ जीआरपी थाना में मामले की रिपोर्ट लिखाई है। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (सी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।