सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman riding a scooter dies after being struck by a coal-laden vehicle

रायगढ़: कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों का चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Woman riding a scooter dies after being struck by a coal-laden vehicle
ट्रेलर की ठोकर से महिला की मौत
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार महिला उमा राठिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतका के पति और उसके मासूम बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि मृतका आज सुबह अपने पति टीकाराम राठिया और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव सिंघनपुर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया है, जिससे इस मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed