सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Industries Minister Lakhanlal Dewangan meets the injured and their families in Raigarh

Raigarh: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन घायलों-परिजनों से की मुलाकात, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 08:40 PM IST
Industries Minister Lakhanlal Dewangan meets the injured and their families in Raigarh
सक्ती जिले के सिंघीतराई इलाके में स्थित वेदांता पावर प्लांट में दो दिन पहले हुए भीषण ब्लास्ट में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की हालत देखकर लगता है कि मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। इस घटना के बाद आज प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज रायगढ़ पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात करके बेहतर इलाज के निर्देश दिये है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल, बालाजी मेट्रो अस्पताल, अपेक्स अस्पताल और रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती सभी घायल श्रमिकों से मिलकर प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उनके इलाज का जायजा लिया। साथ ही साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उद्योग मंत्री ने कहा कि आज हम लोगों ने इस घटना में घायल मजदूरों के अलावा उनके परिजनों से मुलाकात किये हैं। मृतकों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की तरफ से 42 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इसी तरह घायलों को 15 लाख रूपये दिये जाने की भी घोषणा की गई है। 20 लोगों की मौत होना बहुत दुखद घटना है। घायल लोगों को बेतहर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। घटना के हर पहलू के जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक करके घटना स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा। आने वाले समय में इस तरह की घटना ना हो इसके लिये अलग से निर्देश जारी की जाएगी। रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में अभी भी 4, अपेक्स अस्पताल में 2, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 2 के अलावा बालाजी मेट्रो अस्पताल में 3 के अलावा अन्य अस्पतालों में झुलसे मजदूरों का इलाज जारी है।

प्रदेश के उद्योग मंत्री के साथ सक्ती जिले के कलेक्टर टापनो भी आज रायगढ़ पहुंचे थे उन्होंने कहा कि वेदांता पावर प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, लेकिन पहली प्राथमिकता गंभीर रूप से घायल श्रमिकों का इलाज बेहतर तरीके से हो और मृतकों के परिवारों को उनके परिजनों के शव को सौंपते हुए घर तक पहुंचाने का प्रबंध हो जाए। फिलहाल इस घटना के न्यायिक जांच के आदेश दे दिये गए हैं और हर पहलु पर प्रशासनिक टीम नजर रख रही है। बातचीत के दौरान कलेक्टर का कहना था कि केन्द्र शासन, राज्य शासन और कंपनी प्रबंधन द्वारा अलग-अलग मुआवजे का ऐलान, मृतकों और घायलों के लिये किया गया है। साथ ही साथ प्रबंधन की तरफ से घायलों को स्वास्थ्य लाभ मिलने तक सभी सहायता देने की भी घोषणा की गई है। सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जल्द ही प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और फिलहाल इस हादसे में घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के साथ-साथ जल्द स्वस्थ्य लाभ मिले उस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने का विरोध, केएनएच के बाहर भाजपा का धरना प्रदर्शन

16 Apr 2026

Pilibhit: अपराजिता कार्यक्रम में सीडीपीओ ने छात्राओं को किया जागरूक

16 Apr 2026

गोंडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

16 Apr 2026

Shimla: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बोले- मंत्रियों को स्वतंत्र काम करने का अवसर मिले, कार्यकर्ताओं की न हो अनदेखी

16 Apr 2026

Rajasthan News: Kota में देर रात भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर सवारियों से भरी बस पलटी

16 Apr 2026
विज्ञापन

माणा सांस्कतिक एवं विरासत संग्रहालय का शिलान्यास, सीडीएस ने रखी परियोजना की आधारशिला

16 Apr 2026

डीएम से मिले कांग्रेसी, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक, अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग

16 Apr 2026
विज्ञापन

जींद के नरवाना में अनाज मेला मंडी में पहुंचे अभय सिंह चौटाला, खरीद व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

16 Apr 2026

VIDEO: पूर्व राज्यपाल राम नाईक के 92वें जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन

16 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ के विकास नगर में अग्निकांड, पीड़ितों से बात करने पहुंचे विधायक रविदास मल्होत्रा

16 Apr 2026

VIDEO: भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

16 Apr 2026

फतेहाबाद के गांव भिरडाना व काताखेड़ी रूट पर बसों की समस्या को लेकर समाधान शिविर में छात्रों ने दी शिकायत

16 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ अग्निकांड: आग ने छीन ली पूरी जिंदगी की कमाई, अब रैन बसेरे में रहेंगे, नगर निगम देगा पानी

16 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ विकास प्राधिकरण में आयोजित जनता अदालत, फरियादियों की सुनी गई शिकायत

16 Apr 2026

मोगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल घलकलां में 59 लाख की लगत से नई बिल्डिंग का उद्घाटन

16 Apr 2026

VIDEO: गाजीपुर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

16 Apr 2026

फतेहाबाद में अब 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे निगरानी, नो पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कट जाएगा चालान

16 Apr 2026

महेंद्रगढ़ में पत्नी से बातचीत करने पर फाइनेंसर को किडनैप कर पीटा, उपचार के दौरान हुई मौत

प्रचंड गर्मी की कर लें तैयारी, इस बार जमकर 'तपेगा' MP! जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

16 Apr 2026

सुल्तानपुर में फायरिंग में युवक की मौत, किया गया अंतिम संस्कार

16 Apr 2026

Indore News: वंदे मातरम नहीं गाने वालीं Congress पार्षदों पर गिरी गाज, ये क्या हो गया?

16 Apr 2026

बुलंदशहर में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का दौरा, 2027 चुनाव पर चर्चा

16 Apr 2026

जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: एससी-एसटी और ओबीसी महिलाओं को 33% हिस्सेदारी की मांग, कई नेता शामिल

16 Apr 2026

Maithili Thakur , Samrat की पत्नी, Ravishankar...CM बने Samrat Chaudhary, किसने क्या कहा?

16 Apr 2026

अयोध्या में 16 अप्रैल से शुरू हुए प्रवेश पंजीकरण, सक्सेस मॉडल के साथ नई सुविधाएं

16 Apr 2026

VIDEO: बीएचयू के कला संकाय के प्रेमचंद सभागार में कार्यशाला

16 Apr 2026

अंबाला में अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का हंगामा, महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा

16 Apr 2026

'Nishant बोले मेरे साथ धोखा हुआ..' Pappu ने ये अचानक ये क्या खुलासा कर दिया? जानें और क्या कहा?

16 Apr 2026

Kullu: बेटियां करती हैं माता पार्वती की विशेष पूजा, समृद्ध परंपराओं के साथ मिलता है आशीर्वाद

16 Apr 2026

Bihar Latest News: ..तो इसलिए Deputy CM नहीं बने Nishant Kumar, सामने आई असल वजह...

16 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed