Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Abhay Singh Chautala arrived at the grain market in Narwana, Jind, and raised questions regarding the procurement arrangements.
{"_id":"69e0aaf56fbce4cc700bff45","slug":"video-abhay-singh-chautala-arrived-at-the-grain-market-in-narwana-jind-and-raised-questions-regarding-the-procurement-arrangements-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में अनाज मेला मंडी में पहुंचे अभय सिंह चौटाला, खरीद व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में अनाज मेला मंडी में पहुंचे अभय सिंह चौटाला, खरीद व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
नई अनाज मेला मंडी में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य गेट व मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने टेंट लगाकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस बार किसानों के लिए मंडी तक फसल लाना कठिन बना दिया है।
उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद सरकार को अपने फैसलों में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी आवाज नहीं उठाती तो किसानों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता। मंडी में गेहूं के उठान में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
चौटाला ने कहा कि सरकार ने ऐसे ठेकेदारों को काम दिया है, जो पारदर्शिता से काम नहीं कर रहे और आढ़तियों से प्रति बोरी पांच से सात रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सरकार बनी तो इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को इस उम्मीद में वोट दिया था कि वह सत्ता में आकर किसानों की समस्याएं हल करेगी, लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत से काम कर रही हैं।
चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता अपने संसाधनों से मंडियों में जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं, जबकि अन्य दलों के नेता ऐसा नहीं कर रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्षी नेता मंडियों में आकर किसानों के मुद्दे उठाने लगें, तो सरकार उन पर दबाव बना सकती है। मंडी दौरे के दौरान चौटाला ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।