Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
New Building Worth ₹59 Lakh Inaugurated at Government Primary School, Ghalkalan (Moga)
{"_id":"69e0aa4d17e707157d0dd546","slug":"video-new-building-worth-rs59-lakh-inaugurated-at-government-primary-school-ghalkalan-moga-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल घलकलां में 59 लाख की लगत से नई बिल्डिंग का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल घलकलां में 59 लाख की लगत से नई बिल्डिंग का उद्घाटन
पंजाब सरकार की “शिक्षा क्रांति” पहल के तहत आज मोगा जिले के गांव घलकलां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में 59 लाख रुपये की लागत से बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। विधायक ने कहा कि पिछले कई वर्षों में स्कूलों के सुधार पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पिछले चार वर्षों में पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मोगा जिले में 4 नए स्कूल बनाए गए हैं और कई स्कूलों को 40 लाख रुपये तक की ग्रांट दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि घलकलां स्कूल को पहले 40 लाख रुपये की ग्रांट मिली थी, जिससे एक नया ब्लॉक तैयार किया गया। इस ब्लॉक में नर्सरी प्ले ग्राउंड और कंप्यूटर लैब की सुविधा विकसित की गई है। इसके अलावा स्कूल के पीछे 19 लाख रुपये की लागत से एक और नई बिल्डिंग तैयार की गई है, जिसमें आंगनवाड़ी और मिड-डे मील की व्यवस्था की जाएगी।
विधायक अरोड़ा ने यह भी बताया कि मोगा जिले के स्कूलों के लिए कुल 9 करोड़ 21 लाख रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई है। जिन स्कूलों की इमारतें अभी भी जर्जर हालत में हैं, उनके लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं और जल्द ही उन पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और भी सुधार देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।