Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Now, six traffic riders will keep a watch in Fatehabad; if vehicles are parked in 'No Parking' zones, a fine will be issued.
{"_id":"69e0a964af2985f3e20a212f","slug":"video-now-six-traffic-riders-will-keep-a-watch-in-fatehabad-if-vehicles-are-parked-in-no-parking-zones-a-fine-will-be-issued-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अब 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे निगरानी, नो पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कट जाएगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अब 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे निगरानी, नो पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कट जाएगा चालान
फतेहाबाद में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और अव्यवस्थित पार्किंग पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार से नया कदम उठाया है। अब शहर में 6 ट्रैफिक राइडर तैनात किए गए हैं, जो प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगे। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाएगा। राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाई गई है।
ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि इन राइडरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है और इनके मोबाइल फोन में एक विशेष एप इंस्टॉल करवाई गई है। इस एप के माध्यम से मौके पर ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान किया जा सकेगा।
शहर के जिन स्थानों पर अक्सर जाम और अतिक्रमण की समस्या रहती है, वहां इन राइडरों की विशेष निगरानी रहेगी। इनमें हंस मार्केट, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, हिसार-सिरसा रोड, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में छुट्टी के बाद जाम की स्थिति बन जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।