{"_id":"69e66801a556e128720eb3bf","slug":"municipal-council-employees-expressed-their-anger-by-wearing-black-badges-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152332-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगरपरिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगरपरिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष जताते नगरपरिषद कर्मचारी। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर फतेहाबाद ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सोमवार को कार्यस्थल पर काले बिल्ले लगाकर काम किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की।
जिला प्रधान और राज्य प्रेस सचिव विजय ढाका ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 1 और 2 मई की हड़ताल होती है तो पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि यह लड़ाई अब हक मिलने तक जारी रहेगी।
कर्मचारी संघ ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि हाईकोर्ट के 31 दिसंबर के फैसले को तत्काल लागू कर सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। ठेका प्रथा को पूर्णत: बंद कर नई नियमित भर्तियां निकाली जाएं। नियमित होने तक कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन का लाभ दिया जाए।
इसके अलावा 16 फरवरी को फरीदाबाद में आग बुझाते जान गंवाने वाले दो दमकलकर्मियों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और उग्र होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X