सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhakra Canal water will be available for irrigation of fields in two villages

Fatehabad News: दो गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhakra Canal water will be available for irrigation of fields in two villages
खेतों की सिंचाई के लिए काम ​करती मशीन।
विज्ञापन
जाखल। भाखड़ा नहर के पानी को टेल तक (अंतिम छोर) पहुंचाने और खेतों की सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य का सोमवार को शुभारंभ हुआ। किया जा रहा है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह तलवाड़ ने इसका शुभारंभ करते हुए इस कार्य को शुरू करवाया।
Trending Videos


काडा (कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) की ओर करवाए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकना और सिंचाई क्षमता को बढ़ाना है। खंड के दो गांवों को भाखड़ा नहर से खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे कार्य पर 63.88 लाख की लागत आएगी। इसमें 12529 फिट लंबाई के साथ यह पाइप लाइन डाली जाएगी। इस मौके पर लखविंद्र सिंह, गुरुदित्ता सिंह, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

500 एकड़ जमीन होगी कवर

कार्य की शुरुआत भाखड़ा नहर के 45 नंबर हेड से शुरू हुई है। इस पाइप लाइन से 500 एकड़ जमीन को कवर किया जाना है। इसमें हर 5 एकड़ के बाद पानी को निकालने के लिए होल बनाए जाएंगे। यह पाइप लाइन खंड के दो गांवों म्योंद खुर्द व तलवाड़ा को कवर किया जाएगा। कार्य के पूरा की समय अवधि 6 महीने रहेगी। इसमे से 2 महीने में यह पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।

------------

-इस कार्य को पूरा करने के लिए 63.88 लाख की लागत आएगी। इस पाइप लाइन डालने का उद्देश्य भाखड़ा नहर के पानी को सीधे खेतों तक पहुंचाने का है। इस कार्य को विभाग की ओर से 2 महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

- ललित कुमार सिंगला, जेई, काडा विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed