{"_id":"69e666e6e21cc6d65d0590b4","slug":"chaos-erupts-at-a-panchayat-meeting-in-chandrawal-a-youth-slaps-the-village-secretary-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-152369-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चंद्रावल में पंचायत बैठक में बवाल, युवक ने ग्राम सचिव को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चंद्रावल में पंचायत बैठक में बवाल, युवक ने ग्राम सचिव को जड़ा थप्पड़
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव चंद्रावल में सोमवार को ग्राम पंचायत की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जमीन की पट्टा नीलामी बैठक के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तैश में आकर ग्राम सचिव थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सचिवालय चंद्रावल में कृषि योग्य करीब साढ़े 10 एकड़ आरक्षित भूमि की वार्षिक पट्टा नीलामी की प्रक्रिया चल रही थी। बैठक में सरपंच शैलेंद्र सामरिया और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। नीलामी शुरू होने से पहले सिक्योरिटी राशि दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी पंचायत सदस्य राधेश्याम और उसके भाई कृष्ण कुमार ने ओटीपी से जुड़े मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान माहौल इतना गर्मा गया कि प्रेम कुमार ने गाली-गलौज करते हुए ग्राम सचिव जयपाल सिंह को थप्पड़ मार दिया। घटना से बैठक में मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात शांत किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सरपंच और ग्राम सचिव ने पुलिस को शिकायत देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजनलाल शर्मा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि ग्राम सचिव के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X