Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Encroachments Cleared from Markets in Ratia, Fatehabad; SDM Personally Takes Charge and Issues Strict Warning to Shopkeepers.
{"_id":"69e73ad01fc244db55075cbf","slug":"video-encroachments-cleared-from-markets-in-ratia-fatehabad-sdm-personally-takes-charge-and-issues-strict-warning-to-shopkeepers-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में बाजारों से हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने खुद संभाली कमान; दुकानदारों को सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में बाजारों से हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने खुद संभाली कमान; दुकानदारों को सख्त चेतावनी
शहर के बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और इसके कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका सचिव शुभम कुमार और पुलिस की भारी टीम मौजूद रही। एसडीएम के अचानक फील्ड में उतरने से दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने शहर के मुख्य मार्गों बुढलाडा रोड, फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड, मुख्य बाजार क्षेत्र पर कार्रवाई की प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान दुकानों के अंदर करना शुरू कर दिया।
सामान जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानदारों ने सड़क पर कई-कई फुट बाहर तक सामान रखकर रास्ता रोका हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
सुरेंद्र सिंह एसडीएम ने कहा कि आज केवल चेतावनी देकर और समझाइश कर अतिक्रमण हटाया गया है। लेकिन यदि दोबारा किसी दुकानदार ने सड़क पर सामान रखा, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि भारी चालान काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने भी दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और अपनी सीमा के भीतर ही व्यापार करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।