{"_id":"69e0ac4db98550de8d0ae689","slug":"video-mana-cultural-and-heritage-museum-cds-lays-foundation-stone-for-the-project-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"माणा सांस्कतिक एवं विरासत संग्रहालय का शिलान्यास, सीडीएस ने रखी परियोजना की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माणा सांस्कतिक एवं विरासत संग्रहालय का शिलान्यास, सीडीएस ने रखी परियोजना की आधारशिला
Renu Saklani
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:00 PM IST
Link Copied
माणा सांस्कतिक एवं विरासत संग्रहालय का शिलान्यास। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने परियोजना की आधारशिला रखी। माणा गांव, जिसे भारत का पहला गांव कहा जाता है, अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामरिक महत्ता के लिए है प्रसिद्ध। सीडीएस ने कहा कि ऐसे क्षेत्र में एक सांस्कृतिक संग्रहालय की स्थापना भविष्य की पीढियों के लिए इस विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित संग्रहालय को एक आधुनिक और जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां गढ़वाल की सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक परंपराएं और ऐतिहासिक विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, यह संग्रहालय गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के भारतीय सशस्त्र बलों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाएगा। गढ़वाल की गौरवशाली सैन्य परंपरा देश सेवा, साहस और बलिदान का प्रतीक रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।