{"_id":"69e0a65b9ed302b2a804ed8e","slug":"video-ayathhaya-ma-16-aparal-sa-shanpr-hae-paravasha-pajakaranae-sakasasa-madal-ka-satha-naii-savathhae-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 16 अप्रैल से शुरू हुए प्रवेश पंजीकरण, सक्सेस मॉडल के साथ नई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 16 अप्रैल से शुरू हुए प्रवेश पंजीकरण, सक्सेस मॉडल के साथ नई सुविधाएं
अयोध्या में सत्र 2026-27 के लिए साकेत पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस बार प्रवेश व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और छात्र हितैषी बनाने के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। स्नातक और परास्नातक दोनों कक्षाओं के लिए पंजीकरण 16 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है।
महाविद्यालय के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कॉलेज की वेबसाइट kssaketpgcollege.ac.in तथा onlinemyselection.com पर किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रवेश संचालन के लिए प्रो. अंजनी कुमार सिंह को मुख्य प्रवेश संयोजक, प्रो. आशुतोष त्रिपाठी को उप प्रवेश संयोजक तथा डॉ. राम लाल विश्वकर्मा को सह प्रवेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो. अनुराग मिश्र को कला संकाय, प्रो. शिव कुमार तिवारी को विज्ञान संकाय तथा प्रो. अशोक कुमार मिश्र को वाणिज्य संकाय का प्रभारी बनाया गया है।
स्नातक स्तर पर बीए में 2400 सीटें, बीएससी बायो में 540 सीटें, बीएससी गणित में 540 सीटें, बीकॉम में 600 सीटें तथा बीसीए में 60 सीटों पर प्रवेश होगा। महाविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पूर्वांचल में यह ऐसा अकेला महाविद्यालय है जहां बीए में प्रवेश के लिए 20 विषय उपलब्ध हैं। इनमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, चित्रकला और संगीत जैसे विशिष्ट विषय भी शामिल हैं।
परास्नातक विद्यार्थियों को इस बार विशेष राहत दी गई है। अब छात्र प्रथम या द्वितीय वर्ष की पूरी फीस एकमुश्त जमा करने के बजाय सेमेस्टर के अनुसार दो किस्तों में फीस जमा कर सकेंगे। इसे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है।
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। वहीं इस बार सभी वोकेशनल कोर्सेज को प्रयोगशाला आधारित बनाने की तैयारी है, ताकि छात्र कौशल विकास में दक्ष बन सकें।
छात्रों की सहायता के लिए पहली बार दो हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें एक छात्र कल्याण परिषद और दूसरा पुराछात्र परिषद की ओर से संचालित होगा। कॉलेज वेबसाइट को भी बड़े स्तर पर अपडेट किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को सभी जरूरी सूचनाएं और उपयोगी लिंक एक ही स्थान पर मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।