{"_id":"69e7404b3e233288650e7707","slug":"video-ayathhaya-ma-asamata-lga-ka-haaa-uthaghatana-kabdada-oura-tabl-tanasa-ka-hae-makabl-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अस्मिता लीग का हुआ उद्घाटन, कबड्डी और टेबल टेनिस के हुए मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अस्मिता लीग का हुआ उद्घाटन, कबड्डी और टेबल टेनिस के हुए मुकाबले
अयोध्या में डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित अस्मिता लीग का मंगलवार को उद्घाटन हुआ, जिसमें एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी और टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है।
वहीं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रूही पाल ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनसे परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल के माध्यम से भी अपनी पहचान बना रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। इस दौरान कोच लाल शुक्ला, रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।