{"_id":"69e75075bc7ac821880ff812","slug":"video-video-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-29-aparal-ka-bhagavana-shava-mathara-ka-shakhara-para-karaga-thhavajarahanae-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अप्रैल को भगवान शिव मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अप्रैल को भगवान शिव मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण
राम मंदिर के परकोटा में बने भगवान शिव के मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। इसकी जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है, उन्ही के कर कमलों से कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे जो सभी स्थानीय होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संबोधन भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन पूजन करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोपाल राव ने कहा कि परकोटा शिव मंदिर के उत्तरी पूर्वी कोने पर मंच बनाया जाएगा और परकोटा के पूर्व दिशा में वहां पर वीआईपी लोग बैठाये जाएंगे। वहां से पूरे ध्वजारोहण का कार्यक्रम लोग देख सकेंगे, इस दौरान सभी को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। गोपाल राव ने बताया की उम्मीद है मां भगवती और शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण 15 मई तक हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।