सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Former Minister Kaul Singh Thakur Says Ministers Should Be Given the Opportunity to Work Independently, and Party Workers Must Not Be Ignored

Shimla: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बोले- मंत्रियों को स्वतंत्र काम करने का अवसर मिले, कार्यकर्ताओं की न हो अनदेखी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:05 PM IST
Shimla Former Minister Kaul Singh Thakur Says Ministers Should Be Given the Opportunity to Work Independently, and Party Workers Must Not Be Ignored
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से असंतोष बढ़ सकता है, जिसका असर सरकार के कामकाज पर भी पड़ता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शिमला में हुए कांग्रेस जनरल हाउस की मीटिंग थी। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कांग्रेस पदाधिकारियों और उनके परिजनों को बिना उचित कारण दूरदराज क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मुद्दे को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उठाया और संबंधित विभाग को भी लिखा। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात की थी, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन फाइल लंबे समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित रही। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों के स्तर पर भी कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं, जिससे वास्तविक सूची में बदलाव हुआ हो। उन्होंने कहा कि यह मामला उन्होंने पार्टी की बैठक में भी उठाया और इसे हल करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुद्दा किसी सार्वजनिक मंच का नहीं, बल्कि पार्टी की आंतरिक बैठक का था, जहां कार्यकर्ताओं की समस्याएं उठाना जरूरी होता है। उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और यदि वे नाराज होंगे तो सरकार के कामकाज पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। मंत्रियों के कामकाज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त सभी मंत्री सक्षम और अनुभवी हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए। विशेष रूप से शिक्षा विभाग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक कई जिलों में जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां लंबित हैं, जिससे पंचायत चुनावों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति और राजनीतिक समिति के गठन के बाद स्थिति में सुधार होगा। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल की तरह हैं और पार्टी इन्हें मजबूती से लड़कर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही संगठनात्मक ढांचा पूरा कर लिया जाएगा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा और आने वाले समय में हम ही जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

16 Apr 2026

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, अमृतसर के मुदित जैन को 500 में 500 अंक मिले

16 Apr 2026

MP News: फर्जी दस्तावेज से बैंक को लगाई डेढ़ करोड़ की चपत, CBI की विशेष कोर्ट ने मैनेजर सहित नौ को किया दंडित

16 Apr 2026

MP Board Result: छोटे कस्बे की बेटी ने रचा इतिहास, त्यौंथर की अदिति सिंह प्रदेश में आठवें स्थान पर

16 Apr 2026

डॉ. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला फिरोजपुर सिविल सर्जन का पदभार

विज्ञापन

Harda: शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे और मां की मौत, बाजार से लौट रहे थे बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

16 Apr 2026

फिरोजपुर डीसी मॉडल स्कूल के लविश गोयल जिले में प्रथम

विज्ञापन

Morena News: दरवाजे के सामने बैठी वृद्धा को कार ने रौंदा, मौत; वो रोकने के लिए हाथ देती रही पर चालक नहीं रुका

16 Apr 2026

MP Board Result: अनूपपुर ने किया कमाल, 10वीं में प्रदेश में अव्वल तो 12वीं में दूसरे स्थान पर

16 Apr 2026

लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन लाइन लगवाकर दे रहा है पीड़ितों को अंदर जाने की अनुमति, बिलख रहे हैं लोग

16 Apr 2026

Ujjain News: भांग का शृंगार, त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म, इस अभिनेत्री ने किए दर्शन

16 Apr 2026

झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज

16 Apr 2026

वाराणसी में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, VIDEO

16 Apr 2026

Baghpat: हाईस्कूल रिजल्ट पर जश्न, ढोल-नगाड़ों पर झूमे छात्र-छात्राएं

15 Apr 2026

Meerut: सड़क पर युवकों की गुंडागर्दी, ई-रिक्शा लेकर लौट रहे चालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

15 Apr 2026

Meerut: रास्ता न देने पर विवाद, मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट व कार में तोड़फोड़

15 Apr 2026

मेधावियों पर बरसे अंक, अविका के 99.8 फीसदी नंबर, बोलीं- आईआईटी से करना चाहतीं हैं बीटेक

15 Apr 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल के विवान ने किया जिला टॉप, 10वीं में मिले 99.4 अंक

15 Apr 2026

Meerut: एमपीएस फॉर गर्ल्स की हर्षिशा भी बनी 10वीं की टॉपर

15 Apr 2026

Meerut: विश्व कला दिवस पर ललित कला संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

15 Apr 2026

Meerut: न्याय पैदल यात्रा को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए सचिन सिरोही

15 Apr 2026

भदोही में गुम हुए 104 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा, VIDEO

15 Apr 2026

अमरनाथ यात्रा...पोर्टल न चलने से नहीं हो सका पंजीकरण, VIDEO

15 Apr 2026

महिला मोर्चा ने निकाली बाइक-स्कूटी रैली, VIDEO

15 Apr 2026

सदर विधायक ने चेताया- अफसरों के नक्कारेपन से नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी, नहीं सुधरे तो छुड़वा देंगे बोकला; VIDEO

15 Apr 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC! साय कैबिनेट में फैसला, समिति का होगा गठन

15 Apr 2026

फर्रुखाबाद में पानी भरे गड्ढे में नरकंकाल मिला, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

15 Apr 2026

CG CBSE 10th Topper: सेल्फ स्टडी के दम पर 98%, अनुज अग्रवाल ने GPM को दिलाया 10वीं बोर्ड में पहला स्थान

Delhi–Dehradun Expressway पर रहें सावधान! वाहन चालकों को भटका सकता है गूगल मैप

15 Apr 2026

लखनऊ: अग्निकांड के बाद बोले डिप्टी सीएम- घटना की कराई जाएगी जांच, अभी तक कोई मौत नहीं

15 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed