{"_id":"69e0a635ee3f798a400d4347","slug":"video-patient-creates-ruckus-in-hospital-emergency-in-ambala-grabs-female-doctors-hand-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का हंगामा, महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का हंगामा, महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा
कैंट नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में वीरवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे मरीज ने करीब 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया और बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई कर फर्श साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
महिला डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि एक मरीज एमएलसी कटवाने के लिए अस्पताल में आया था। अभी वह अन्य मरीजों का उपचार कर रही थी कि अचानक गली गलौच शुरू कर दी। सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत ने मरीज को समझाने का प्रयास किया तो उससे भी हाथापाई शुरू कर दी। अस्पताल की माइनर ओटी के बाहर मरीज उग्र हो गया। समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया।
गार्ड की आंखों और चेहरे पर फेंका केमिकल
जब वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड जसप्रीत सिंह और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने पास ही रखी फर्श साफ करने वाले केमिकल की बोतल उठाकर गार्ड की ओर दे मारी। केमिकल गार्ड की आंखों और चेहरे पर गिरने से वह दर्द से कहराने लगा। इस छीना-झपटी के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति के कपड़े भी केमिकल की वजह से खराब हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।