सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daytime temperature recorded at 39.3 degrees Celsius.

Ambala News: 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया दिन का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature recorded at 39.3 degrees Celsius.
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अंबाला में वीरवार को दिन के समय सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन के समय 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
Trending Videos

वहीं रात का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी तक इस सीजन में इतना तापमान नहीं पड़ा था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 17 अप्रैल व 18 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई दिख सकती है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम गति से हवा चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed