सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harivansh becomes Deputy Chairman for the third time: PM Modi congratulates him

हरिवंश तीसरी बार उपसभापति बने: पीएम मोदी ने दी बधाई, नेता प्रतिपक्ष खरगे ने लोकसभा के खाली पद की याद भी दिलाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 17 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा में पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति बनाया गया, जहां हरिवंश नारायण सिंह को यह जिम्मेदारी मिली। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए जेपी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से उनके जुड़ाव का भी उल्लेख किया। वहीं इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में सात साल से खाली पड़े उपाध्यक्ष के पद को लेकर सवाल उठाया। 

Harivansh becomes Deputy Chairman for the third time: PM Modi congratulates him
हरिवंश नारायण तीसरी बार उपसभापति बने - फोटो : Sansad TV
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी हरिवंश नारायण सिंह को मिली है, जिन्हें हाल ही में द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी।

Trending Videos


पीएम ने जेपी से लेकर चंद्रशेखर का किया जिक्र

बधाई संदेश में जेपी से लेकर चंद्रशेखर तक का जिक्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल जैसे निर्णयों का मुखर विरोध करने वाले बिहार के जननेता के तौर पर लोकप्रिय रहे जयप्रकाश नारायण (जेपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का भी जिक्र किया। बतौर लेखकर हरिवंश के जीवन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज उनकी जयंती के दिन तीसरे कार्यकाल के निर्विरोध चुना जाना इस अवसर को खास बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिवंश जी की कार्यशाली का सभी सम्मान करते हैं- मोदी 

पीएम ने कहा कि पूरे सदन को आप पर गहरा विश्वास है, हरिवंश जी की कार्यशैली का सभी सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हरिवंश जी के लेखोंं में धार है और उनका काम सराहनीय है। हरिवंश जी सभी की बातें सुनते हैं और उनका यह नया कार्यकाल समर्पण और संतुलन से आगे बढ़ेगा। 

उपाध्यक्ष के खाली पद को लेकर केंद्र खरगे ने को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस बात से तकलीफ है संवैधानिक अनुच्छेद 93 में निहीत संवैधानिक भावना के विपरित लोकसभा में 2019 से उपाध्यक्ष का पद खाली है। सात वर्षों से वह रिक्त है, कितना अच्छा होता कि राज्यसभा की तरह लोकसभा में भी ऐसी ही हुआ होता। आप प्रजातंत्र की बात करते हैं और सात साल से एक उपाध्यक्ष को चुन नहीं पा रहे हैं तो इसका मतलब क्या है, हर कोई लोकतंत्र की बात करता है। 




उन्होंने कहा कि जब भी मैं गेट नंबर सात से गुजरता हूं मुझे संविधान सदन में उपाध्यक्ष के बंद कमरे में लटका ताला दिख जाता है, जो मुझे तकलीफ देता है। कभी-कभी मैं वहां बैठे सुरक्षा कर्मी से पूंछता हूं कि यह दरवाजा कब खुलेगा, क्या मुझे खुल जा सिमसिम कहना पड़ेगा, तब खुलेगा। आखिर में उन्होंने हरिवंश को कहा कि अब जब आप उपसभापति बन चुके हैं तो हम आशा करते हैं कि विपक्ष का विशेष ध्यान रखेंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed