सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Energy Minister Anil Vij inspected the domestic airport.

Ambala News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया घरेलू हवाई अड्डे का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister Anil Vij inspected the domestic airport.
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को डोमेस्टिक एयरपोर्ट अंबाला छावनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि एयरपोर्ट में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। विज ने एयरपोर्ट में सुरक्षा संबंधित विषयों पर गहनता से चर्चा की तथा इससे संबंधित कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए चंडीगढ़ में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक भी बुलाई। निरीक्षण के दौरान विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट में पूरे किए गए कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि एयरपोर्ट में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विमान यात्रियों के आने-जाने, खाने-पीने, बैठने, वाहन पार्किंग एवं अन्य कार्य पूरे किए जा चुके है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed