सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Financier killed on suspicion of talking to a woman

अवैध संबंध का शक, हत्या: महिला से बात करने की शंका में फाइनेंसर को मार डाला; हत्यारोपी ने अंतिम कॉल में कहा यह

अमर उजाला नेटवर्क, महेंद्रगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Fri, 17 Apr 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

फाइनेंसर दिनेश शर्मा (33) को बुधवार को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोपियों ने दिनेश पर अपनी पत्नी से बातचीत का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Financier killed on suspicion of talking to a woman
युवक को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव निवासी फाइनेंसर दिनेश शर्मा (33) को कुछ युवकों ने बुधवार को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला। उसकी बहन नीतू ने बताया कि आरोपी ने पहले घर पर फोन कर दिनेश पर उनकी पत्नी के साथ बातचीत का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बवानियां निवासी कपिल, सिसोठ निवासी राहुल और महेंद्रगढ़ निवासी आरव को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

नीतू ने बताया कि दिनेश महेंद्रगढ़ स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में काम करता था। 15 अप्रैल की शाम 4 बजे उनके पास दिनेश के फोन से फोन आया। इसमें आरोपी ने कहा कि दिनेश उनकी पत्नी से बात करता है। उसने कहा कि वह उसे जान से मार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश के रोने की और कुछ युवकों के मारपीट करने की आवाज आ रही थी। बाद में आरोपी ने उसके भाई को छोड़ने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद वे दिनेश की तलाश में जुट गए।उन्होंने बताया कि रात के समय वे शहर थाना पुलिस के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस से लोकेशन निकलवाई।

इसके बाद रात ढाई बजे पुलिस ने सूचना दी कि दिनेश का शव बूचावास स्टेशन के पास मिला है और इसको महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज रहे हैं। वीरवार सुबह 7 बजे वे अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने एक महिला समेत अन्य पर दिनेश की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस पर लगाया सीमा विवाद का आरोप
परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद में उलझे रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने पर पुलिस कभी कनीना तो कभी सदर क्षेत्र का मामला बताकर कार्रवाई से इन्कार करती रही और कार्रवाई में देरी कर दी। अगर समय से कार्रवाई करती तो दिनेश की जान बच सकती थी।

ब्रांच से सुबह साढ़े 10 बजे निकला था दिनेश
नीतू ने बताया कि बुधवार सुबह दिनेश ऑफिस के लिए निकला था। उन्होंने शाखा प्रबंधक से बात की तो पता चला कि दिनेश सुबह 9 बजे ऑफिस पहुंचा और साढ़े 10 बजे बिना बताए ही निकल गया। परिजनों का आरोप है कि इसी समय आरोपियों ने दिनेश को किडनैप किया और अपने स्थान पर ले जाकर मारपीट की है।

शिकायत के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की जांच के लिए सीआईए, साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया। -रमेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना, महेंद्रगढ़

धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन
दिनेश की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन महेंद्रगढ़ के सदर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने शव लेने से साफ इन्कार कर दिया और मांग रखी कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और एक घंटे के धरने के बाद शव लेने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed