सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action Taken Against Illegal Mustard Storage

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध सरसों भंडारण पर कार्रवाई, अब तक 7.5 लाख की फीस वसूली

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Action Taken Against Illegal Mustard Storage
विज्ञापन
नारनौल। जिले की मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद के बीच मार्केट फीस चोरी रोकने के लिए निरीक्षण टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम ने अवैध ट्रेडिंग और बिना रिकॉर्ड के भंडारण के मामलों में अब तक करीब 7.5 लाख रुपये की मार्केट फीस व जुर्माना वसूला है।
Trending Videos

यह कार्रवाई 7 अप्रैल से लगातार जारी है, जिसमें विभिन्न मिलों और अवैध रूप से सरसों का स्टॉक रखने वालों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण टीम में एजीएम विजय कथूरिया, डीएमईओ जगजीत सिंह कादियान सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान कई लाइसेंसधारी व्यापारियों के रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं पाई गईं जिनसे भी शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमईओ ने मंडी सचिवों को किसानों के लिए बिजली, पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed