सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Youth burnt alive after being doused with petrol dies at Medical College Hospital in Raigarh

Raigarh : युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, गांव के युवकों पर हत्या का संदेह

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में एक युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है, गंभीर रूप से झुलसे युवक की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई, पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।

Youth burnt alive after being doused with petrol dies at Medical College Hospital in Raigarh
पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करते हुए दो लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार मृतक के मामा शत्रुघन पटेल ने बताया कि शिव प्रसाद पटेल निवासी चपले, 16 फरवरी को बैंक के काम के सिलसिले में मौहापाली आया था, जहां से रात करीब साढ़े 10 बजे मौहापाली से अपने घर चपले जाने के लिये निकला था। इसी बीच भांठापारा बस्ती में दो लोगों ने उसका रास्ता रोका, और हथियार से उस पर वार करते हुए पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। इस घटना में शिव प्रसाद लगभग 60 प्रतिशत झुलस गया था, इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दो लोगों को शक
शत्रुघन पटेल ने बताया कि घायल शिव प्रसाद को तत्काल खरसिया अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान कल शाम करीब 6 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के द्वारा शिव प्रसाद पटेल को रूकवाते हुए देखा गया है, उन्हीं दो लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम देने का उन्हें शक है। उक्त दोनों युवक निलेश डंजारे, और गंगाराम उर्फ कृष्णा गांव के ही रहने वाले हैं।

एक संदेही हिरासत में
इस मामलें पुलिस निलेश डंजारे को हिरासत में लिया है दूसरे की तलाश की जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि दोनो युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं जो देर रात आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। परिजनों को संदेह है कि लूटपाट के इरादे से ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed