{"_id":"6a54e8772525943a7905c38b","slug":"suspicious-body-of-a-woman-found-in-bushes-in-raigarh-murder-suspected-questioning-of-locals-underway-police-investigating-the-matter-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4497080-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका; पति से विवाद की बात भी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका; पति से विवाद की बात भी आई सामने
Mon, 13 Jul 2026 07:17 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:17 PM IST
सार
रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र में 48 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रायगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर एक महिला की अर्द्धनग्न अवस्था में संदिग्ध लाश मिली है। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदपारा में आज दोपहर झाडियों में अधेड़ महिला राजकुमारी चौहान 48 साल, की नग्न अवस्था में संदिग्ध लाश मिलने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर फारेसिंक टीम के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होनें की भी बात निकलकर सामने आ रही है।
बहरहाल इस मामलें में धरमजयगढ़ पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।