सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two people died after coming into contact with an electric wire the wire had been laid to trap wild boars in R

रायगढ़: करंट की चपेट में आने से दो की हुई मौत, जंगली सुअर के लिये बिछाया था तार, आरोपियों ने शवों को छुपाया

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। आरोपियों ने घटना के बाद दोनों शवों को अलग-अलग छुपा दिया था।

Two people died after coming into contact with an electric wire the wire had been laid to trap wild boars in R
करंट की चपेट में आने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। आरोपियों ने घटना के बाद दोनों शवों को अलग-अलग छुपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं एक अन्य की तलाश में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छोटे रेगड़ा पुनीलाल यादव 51 साल एवं संदीप उरांव 24 साल 9 दिसंबर की सुबह 4 बजे घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। परिजनों ने चक्रधर नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाते हुए अपने स्तर पर उनकी पतासाजी की जा रही थी। गांव के लोगों ने बताया कि बीती रात गांव में कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई और उन्हीं में से एक युवक ने आज सुबह घटना स्थल संबलपुरी नाला किनारे के पास स्थित बगीचा टिकरा ले जाकर गांव वालों को दोनों का शव दिखाया। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत कहीं और हुई थी और शव को झाडियों में लाकर छिपाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह बनाकर करते थे शिकार
बताया जा रहा है कि छोटे रेगडा के सात ग्रामीण पुनीलाल यादव, संदीप उरांव, राजू उरांव, विकास उरांव, जय किशन, रमेश उरांव के अलावा आकाश उरांव मिलकर लंबे अर्से से क्षेत्र के जंगल में 11केव्ही करंट प्रवाहित तार बिछाकर अवैध तरीके से जंगली सुअर का शिकार करते आ रहे थे। इसी बीच करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो शिकारियों की मौत हो गई।  

चार संदेही हिरासत में 
जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो जाने के बाद जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस इस मामले में चार आरोपियों राजू उरांव, विकास उरांव, जय किशन, रमेश उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं एक अन्य आकाश उरांव की पतासाजी की जा रही है।   

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह गिरोह पिछले लंबे अर्से से इसी तरह अवैध तरीके से करंट प्रवाहित तार बिछाकर जंगली सुअर का शिकार करते आ रहे थे। पिछले साल ही रमेश उरांव के बेटे सूरज उरांव की इसी तरह लामीदरहा के जंगल में जंगली सुअर के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मौत हो गई थी।

मामले की जांच जारी- जीएल साहू
चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि 09 दिसंबर से दो ग्रामीणों के लापता होने की सूचना परिजनों ने कल थाने में दर्ज कराई थी। आज सुबह उन्हें जानकारी मिली संबलपुरी नाला के पास दोनों की लाश मिली है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed