{"_id":"693ad240f9350a1a1a099cfa","slug":"two-people-died-and-two-injured-in-separate-accidents-in-raigarh-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर और अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर और अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत, दो घायल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। एक घटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, जबकि दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से पिता पुत्र घायल हुए और पिता की मौत हो गई।
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी को चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह की दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों मामले अलग अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार लाभोराम यादव ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते दिन सुबह 10 बजे उसके बड़े भाई चनगुंजन यादव अपनी पत्नी चंद्रकला यादव के साथ बाइक से बाजार गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे उसे सूचना मिली कि ग्राम बोकी पतरापारा के पास उनके भैया भाभी का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि भैया-भाभी सड़क किनारे गिरे हुए थे और पास ही ट्रैक्टर पलटा हुआ था। भाई की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। संजीवनी 108 की मदद से दोनों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में चनगुंजन यादव को मृत घोषित कर दिया। चंद्रकला यादव का इलाज जारी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार है।
दूसरी घटना में करनू नाग ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर साढ़े तीन बजे उसका भतीजा प्रदीप नाग अपने बेटे के साथ निजी काम से लैलूंगा गया था। काम निपटाकर लौटते समय रूडकेला विंकल क्रेशर के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रदीप नाग को गर्दन, मुंह और सीने में गंभीर चोटें आईं जबकि उसके बेटे को हाथ और पेट में चोट लगी। दोनों को लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रदीप नाग की मौत हो गई। उसके बेटे अनिल नाग का उपचार जारी है।