फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Jewellery worth 1-17 lakh stolen from teacher house in Raigarh

रायगढ़ में शिक्षक के घर में चोरी: लाखों के गहने ले उड़े, साढ़ू के घर गया था पूरा परिवार

Tue, 21 Jul 2026 01:38 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला। एक शिक्षक के सुने मकान से करीब 1 लाख 17 हजार रुपये के जेवरात चोरी हो गए। प्रधान पाठक बाबू लाल धीरहे ने छाल थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Jewellery worth 1-17 lakh stolen from teacher house in Raigarh
शिक्षक के सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद छाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बोजिया निवासी बाबू लाल धीरहे पुसल्दा गांव के स्कूल में प्रधान पाठक हैं। उन्होंने छाल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबू लाल धीरहे ने बताया कि 18 जुलाई को वे परिवार सहित अपने साढ़ू के घर टेमर गए थे। दो दिन बाद, जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी से कई कीमती जेवरात चुरा लिए थे। 
विज्ञापन


चोरी हुए सामान में सोने का हार, कान की बाली, सोने का लॉकेट और नथनी शामिल हैं। इसके अलावा, छह फुल्ली, खिनवा और चांदी के कई पायल भी चोरी हुए। शिक्षक के अनुसार, चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपये है। छाल पुलिस ने बाबू लाल धीरहे की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने शिक्षक के घर को तब निशाना बनाया जब परिवार बाहर गया हुआ था। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी में रखे सभी कीमती जेवरात चुरा लिए गए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। शिक्षक के लौटने पर चोरी का पता चला।


छाल पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है। इस चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed