फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Befriended on Instagram gained mobile access by sending an APK file

बिहार से पकड़ा राजा: दोस्ती कर युवती को फंसाया, हैक किया मोबाइल, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले पैसे

Thu, 23 Jul 2026 05:25 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 05:25 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल किया। उसने निजी फोटो-वीडियो हासिल कर मोबाइल का एक्सेस लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Befriended on Instagram gained mobile access by sending an APK file
युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाया था। बाद में उसने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल किए। पीड़िता लैलूंगा थाना क्षेत्र की निवासी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बीती 12 जुलाई को साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि लगभग छह महीना पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान अविनाश उर्फ राजा से हुई थी। आरोपी मुजफ्फरपुर, बिहार का रहने वाला है। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती से उसके निजी फोटो और वीडियो मंगवाए। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने एक एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लिया। मोबाइल का एक्सेस मिलने पर आरोपी ने युवती की निजी जानकारी, फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट लिस्ट हासिल कर ली। वह सोशल मीडिया और परिवार के सदस्यों को अंतरंग फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयवश युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में कुल 13 हजार रुपये भेजे। यह राशि 3 हजार, 5 हजार और 5 हजार रुपये की किस्तों में भेजी गई थी। पैसे मिलने के बावजूद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसने युवती के परिजनों से संपर्क कर उसे बदनाम करने का भी प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद साइबर थाने की पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश उर्फ राजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक ने तकनीकी विश्लेषण कर अन्य अंकीय साक्ष्य एकत्र किए। 


साइबर पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश चौधरी को जिला मुजफ्फरपुर के थाना बेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 20 वर्षीय अविनाश चौधरी ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग के तरीके सीखकर यह अपराध किया था। उसे आज 23 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed