फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: CM Sai says Seva Sankalp Abhiyan symbolizes PM Modi 25 years public service

रायपुर: सीएम साय बोले- पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का प्रतीक है सेवा संकल्प अभियान, जानें इसका उद्देश्य

Wed, 30 Sep 2026 09:37 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 09:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिये वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के वडनगर, जो प्रधानमंत्री की जन्मभूमि है, से प्रारंभ होकर यह यात्रा उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी।

विज्ञापन
Raipur: CM Sai says Seva Sankalp Abhiyan symbolizes PM Modi 25 years public service
कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिये वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के वडनगर, जो प्रधानमंत्री की जन्मभूमि है, से प्रारंभ होकर यह यात्रा उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी। यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।
विज्ञापन


'पीएम मोदी ने सेवा को संगठन और शासन का मूलमंत्र बनाया'
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में सेवा को ही संगठन और शासन का मूलमंत्र बनाया है। गुजरात मॉडल से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से उन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से इन्हीं उपलब्धियों को गांव-गांव, शहर-शहर तक लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के 25 वर्षों के सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प यात्रा: वीडी 
सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही सर्वोच्च धर्म माना है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में उन्होंने अंत्योदय के संकल्प को साकार किया है। यह यात्रा उन्हीं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।


'सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं'
शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इस यात्रा में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। यह सेवा यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में पांच मार्गों से प्रवेश करेगी और यहां के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश एवं झारखंड की ओर बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर सेवा संकल्प को जन आंदोलन का रूप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed