सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur crime news: Firing at Wedding Ceremony in Raipur, video viral

Raipur: रायपुर में शादी समारोह में खूब चली गोलियां; वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, इस बीजेपी लीडर ने चलाई गोली

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 11 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

chhattisgarh crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur crime news: Firing at Wedding Ceremony in Raipur, video viral
शादी में फायरिंग करते - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

chhattisgarh crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हर्ष फायरिंग करते हुए एक महिला और एक पुरुष दिख रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो एक शादी समारोह का है। बड़ी बात यह है कि वीडियो किसी और का नहीं बल्कि भाजपा नेता का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 
Trending Videos







दरअसल, एक शादी समारोह में खुशी के माहौल में भाजपा नेत्री ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के दौरान बंदूक से हवा में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ही बंदूक से दो बार फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन







वायरल वीडियो में भाजपा नेता रितुपर्ण सिंह, मंडी बोर्ड सदस्य मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के बीच बंदूक लहरा रहे हैं। हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कर रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग
इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की शादी समारोह के दौरान बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। वीडियो में कई एक के बाद एक हथियार लेकर हवा में हर्ष गोलियां चला रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि इस शादी समारोह में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग आदि घराती-बराती मौजूद रहे। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं किया गया। भारी लापरवाही बरती गई। ऐसे में शादी समारोह जैसे भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम में फायरिंग किए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जिस तरीके से हवा में बंदूकें चलाई जा रही हैं, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। 

कौन हैं रितुपर्णा सिंह?
इस शादी समारोह के दौरान भाजपा नेता रितुपर्ण सिंह, मंडी बोर्ड सदस्य मोनिका सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं। रितुपर्णा सिंह अकलतरा के पूर्व विधायक और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह के करीबी माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें वो सौरभ सिंह के साथ नजर आते हैं। वहीं कई राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। 

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति 
वायरल वीडियो में सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें एक बच्चा भी हाथ में बंदूक थामे दिखाई दे रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस बच्चे ने हर्ष फायरिंग की या नहीं, लेकिन मासूम के हाथ में हथियार पहुंचना ही गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। बता दें कि देशभर में पहले भी हर्ष फायरिंग के हादसे सामने आ चुके हैं। फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं। वहीं पुलिस भी कठोर कार्रवाई करने की बजाय केवल खानापूर्ति से ही काम चला रही है।

बता दें कि राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम सिस्टम लागू है और हर्ष फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बाद भी इस तरह का मामला सामने आने के बाद के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed