फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Fire News: fire in bar and four shops, CG fire news

Raipur Fire News: रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक, चपेट में आईं कई गाड़ियां,पाया गया काबू

Wed, 29 Jul 2026 09:52 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 09:52 AM IST
सार

Raipur Fire News: लोगों की सूचना पर आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कई गाड़ियों में आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।
 

विज्ञापन
Raipur Fire News: fire in bar and four shops, CG fire news
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन









बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों  को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी रही। सुबह तक आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया था। अब भी चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। 
विज्ञापन



Read more: CG News: संत रविदास की जयंती पर आज से समरसता संकल्प अभियान चलाएगी बीजेपी, फरवरी तक होंगे कई 
विज्ञापन
विज्ञापन






कारण अज्ञात
मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। आगे कैसे लगी, ये अभी मालूम नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








बताया जाता है कि देर रात डेढ़-दो बजे के करीब आग लगी। इस दौरान रायपुर में बारिश हो रही थी पर आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को पसीने बहाने पड़े। दमकल की 13 गाड़ियां लगातार पानी की बौछारें बरसाती रहीं। आग पर काबू पाने में लगी रहीं।







घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। हालांकि सुबह तक धुआं उठते हुए दिखाई दिया। 







Read more: CG: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त; बढ़ी बिजली बिल से परेशान, बोली- यूपी की तरह वापस ले लो सरकार!



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोगों को अपना सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। बार और होटल को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है। आग से प्रभावित दुकानदार बॉबी तोलानी ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली। इस पर वो बिना देरी किए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। इस वजह से सामान बचाने के लिये उन्हें मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 





मामले में रायपुर जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग कैसे लगी? इसे लेकर पुलिस और दमकल की टीम मामले की जांच कर रही है।






फिलहाल, आग बुझा ली गई है। फिर भी टीम मौके पर मौजूद है। कुलिंग का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed