{"_id":"6a439a110f248db8710ad62e","slug":"raipur-history-sheeter-gaurav-hepat-arrested-illegal-pistol-and-live-cartridges-recovered-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर का हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
Tue, 30 Jun 2026 03:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:58 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गौरव हेपट डीडी नगर थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ के दौरान वह हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद हत्या के प्रयास के मामले के अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फरारी के दौरान दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रहने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने शरण दी और किसने उसकी मदद की।
पुलिस के मुताबिक, गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।