सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur MP Brijmohan agarwal birthday celebrated in Raipur cg

Brijmohan Agarwal Birthday: हर्षोल्लास से मना सांसद बृजमोहन का जन्मदिन; प्रतीक स्वरूप 67 केक काटकर मना जश्न

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 01 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Brijmohan Agarwal Birthday: छत्तीसगढ़ की राजनीति के चाणक्य और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का 67वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मना।

Raipur MP Brijmohan agarwal birthday celebrated in Raipur cg
प्रतीक स्वरूप 67 केक काटकर मना जश्न - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Brijmohan Agarwal Birthday: छत्तीसगढ़ की राजनीति के चाणक्य और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का 67वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मना। जन्मदिन पर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। अपने आवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अग्रवाल ने सपरिवार विधि-विधान से पूजन और हवन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos


उन्होंने आहुतियां अर्पित करते हुए प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रभु का आशीर्वाद और जनता का स्नेह ही उनकी असली ताकत है, जो उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
जन्मदिन की पूर्व संध्या यानी गुरुवार 30 अप्रैल की रात 11 बजे से ही उनके आवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक अनवरत चलता रहा। प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों प्रशंसकों ने अपने प्रिय नेता की लंबी आयु की कामना की।

गरियाबंद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बृजमोहन अग्रवाल की 40 वर्षों की ऐतिहासिक राजनीतिक यात्रा को दर्शाते हुए एक विशेष थीम आधारित केक कटवाया। बृजमोहन के समर्थकों ने कहीं 67 किलो का विशाल केक काटा गया, तो कहीं उनके जीवन के 67 वर्षों के प्रतीक स्वरूप 67 अलग-अलग केक काटकर जश्न मनाया गया। शहर के विभिन्न वार्डों और चौक-चौराहों पर समर्थकों ने 200 से अधिक केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया।




सेवा ही संकल्प
"सेवा को ही धर्म" मानने वाले बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर शिक्षा और सहायता पर विशेष जोर दिया गया। उनके बच्चों के प्रति प्रेम और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए। 100 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस और शिक्षण किट प्रदान की गई। जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल  ने पांच भजन मंडलियों को स्पीकर सेट वितरित किए।

कार्यकर्ताओं ने धान से तौला
प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान से तौला, वहीं सुशील शर्मा और टिंगू गोस्वामी ने अपने प्रिय नेता को लड्डुओं से तौला। विनोद पाहवा, दीपक गुप्ता और हितेश अग्रवाल (खरोरा) द्वारा भव्य सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर उनकी खुशहाली की प्रार्थना की गई।





दिग्गजों ने दी बधाई, दिल्ली से रायपुर तक गूंज
अग्रवाल के जन्मदिन पर सत्ता और विपक्ष, दोनों पक्षों के दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रामेन डेका, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed