सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: BJP will celebrate Seva Hi Samarpan Pakhwada From PM Modi birthday to Gandhi Jayanti

Raipur News: पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक बीजेपी मनाएगी सेवा ही समर्पण पखवाड़ा, होंगे कई कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा ही समर्पण पखवाड़ा मनायेगही।

Raipur News: BJP will celebrate Seva Hi Samarpan Pakhwada From PM Modi birthday to Gandhi Jayanti
कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा ही समर्पण पखवाड़ा मनायेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें पखवाड़े को लेकर कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाते हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, हेल्थ केयर, एक पेड़ मां के नाम , रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 
Trending Videos


विभिन्न कार्यक्रमों के लिये प्रभारियों को नियुक्ति
भाजपा रायपुर शहर जिला की बैठक में जिले एवं मंडल पदाधिकारियों सहित मोर्चा प्रमुखों को कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिये प्रभारियों को नियुक्त कर दायित्व सौंपे गए। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर आगामी दो अक्टूबर गांधी जयंती तक हमें स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध जन संवाद सम्मेलन, दिव्यांग जन एवं अन्य विशिष्ट वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करना शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए गये प्रभारी 
ठाकुर ने सभी जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं आम जनमानस को भी 
कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों को प्रत्येक कार्यक्रम के लिए दायित्व प्रदान किया जा रहा है। प्रभारी बनाए गये हैं। सभी को टीमवर्क से कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करना है।

बैठक में ये रहे मौजूद
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक का संचालन कार्यक्रम प्रभारी अमित मैशरी ने किया। उक्त बैठक में विशेष रूप से ललित जयसिंह, गोपी साहू, अकबर अली, श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, मनीष चंद्राकर, हरीश ठाकुर, खेमा कुमार सेन, राजीव मिश्रा, सोनू सलूजा, संजय तिवारी, रमेश मिरघानी, जितेंद्र गोलछा, अनिल बाघ, तोषण कुमार साहू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed