{"_id":"6a05a1f7cf96c95d7002e147","slug":"brother-in-law-became-murderer-of-brother-in-law-killed-him-with-a-chopper-during-a-liquor-party-in-raipur-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रायपुर में जीजा बना साले का कातिल, शराब पार्टी के दौरान चापड़ से उतारा मौत के घाट, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रायपुर में जीजा बना साले का कातिल, शराब पार्टी के दौरान चापड़ से उतारा मौत के घाट, जानें वजह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 May 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही साले की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही साले की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहु पिछले करीब तीन साल से रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक गिरधर आरोपी को अक्सर गालियां देता था, जिससे दोनों के संबंध तनावपूर्ण बने हुए थे।
घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद प्रकाश साहु गिरधर को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया। शराब के नशे में विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने पास रखे चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहु को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। प्रारंभिक जांच में पुराना विवाद और शराब के दौरान हुआ झगड़ा हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Trending Videos