सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   'VB-Ji Ram Ji' will be implemented from July 1: Union Minister Kamlesh in Raipur said - there will be transpar

एक जुलाई से लागू होगा 'जी राम जी': रायपुर में केंद्रीय मंत्री कमलेश बोले- ग्रामीण विकास में आएगी पारदर्शिता

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 May 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में आयोजित सेमिनार और समीक्षा बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-जी राम जी” योजना विकसित ग्राम से विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

'VB-Ji Ram Ji' will be implemented from July 1: Union Minister Kamlesh in Raipur said - there will be transpar
सेमिनार और समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में आयोजित सेमिनार और समीक्षा बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-जी राम जी” योजना विकसित ग्राम से विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। यह नई व्यवस्था ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करेगी।
Trending Videos


नवा रायपुर अटल नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि “वीबी-जी राम जी” को आगामी 1 जुलाई से पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह प्रणाली ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर संचालन और निगरानी के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के संचालन में जिन नियमों को लेकर व्यवहारिक दिक्कतें सामने आ रही थीं, उनमें जरूरी बदलाव कर इस नई व्यवस्था में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि नई प्रणाली लागू होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी कम होगी और ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सकेगा। इसके जरिए ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाया जाएगा। विकास कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, पारदर्शी स्वीकृति प्रक्रिया, समय पर भुगतान और सामाजिक अंकेक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

कमलेश पासवान ने कहा कि “वीबी-जी राम जी” के लागू होने से ग्रामीण अधोसंरचना विकास, जल संरक्षण, रोजगार सृजन और सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को भी योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी और विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीण समुदाय की भागीदारी और प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed