{"_id":"69f351b650108d3139062f3f","slug":"cg-news-cm-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने CM से की मुलाकात, विधानसभा सत्र को बताया प्रेरणादायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने CM से की मुलाकात, विधानसभा सत्र को बताया प्रेरणादायक
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर आयोजित विशेष सत्र की सराहना की।
मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने CM से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में विधानसभा परिसर में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर आयोजित विशेष सत्र की सराहना की।
अनुष्का सोन ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और जागरूकता के लिए इस तरह के सत्र समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि वे विधानसभा की कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंचीं और इसे अपने लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। उनके अनुसार, नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए नई सीख साबित हुआ।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अनुष्का सोन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बनने की बात कही।
Trending Videos