सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Special Session: CM Sai Moves Motion for Discussion on Women Reservation Bill

छत्तीसगढ़ विस का विशेष सत्र: सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव,विपक्ष ने लगाया ये आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhattisgarh Assembly Special Session: लोकसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं किये जाने पर सत्तापक्ष ने आज गुरुवार को विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र क आयोजन किया।

Chhattisgarh Assembly Special Session: CM Sai Moves Motion for Discussion on Women Reservation Bill
सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Chhattisgarh Assembly Special Session: लोकसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं किये जाने पर सत्तापक्ष ने आज गुरुवार को विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र क आयोजन किया। सदन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य जगेश्वर राम भगत और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सदस्य रहीं मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि देकर की गई। 
Trending Videos



मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया। इस पर आंसदी ने चर्चा के लिए चार घंटे का समय तय किया। सीएम साय के प्रस्ताव के बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अशासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया,जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया। इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है। फिर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी विधायक लता उसेंडी ने कहा कि महिला आरक्षण पर रुकावट बनने का काम विपक्ष ने किया है। महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में गिराने का काम विपक्ष ने किया। महिलाओं की भावनाओं और सम्मान का ख्याल नहीं किया। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि महिला आरक्षण का कांग्रेस समर्थन करती है। महिला आरक्षण 2029 में लागू किया जाना चाहिए। 2023 में बिल पारित है। इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। जिन्होंने नारी का अपमान किया उसका विनाश हुआ है। रामायण में माता सीता का हरण और रावण का विनाश नारी अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा और सम्मान का सटीक उदाहरण है। 


देखिए विशेष सत्र का सीधा प्रसारण-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed