{"_id":"69f35278f45d75745b04c439","slug":"nari-shakti-vandan-receives-widespread-support-in-raipur-women-s-delegation-meets-cm-sai-to-express-gratitude-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: नारी शक्ति वंदन को रायपुर में मिला व्यापक समर्थन, महिला प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से मिलकर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: नारी शक्ति वंदन को रायपुर में मिला व्यापक समर्थन, महिला प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से मिलकर जताया आभार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन के समर्थन को लेकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताया।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम साय से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन के समर्थन को लेकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पारित शासकीय संकल्प को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को नई दिशा देगी।
महिला प्रतिनिधियों ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि इससे महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में समानता और न्याय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाएं विकास यात्रा की मजबूत भागीदार हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिला प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
Trending Videos