सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Board Exam: Raipur Police strict on 12th Hindi paper leak, cyber team engaged in investigation

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा: 12वीं हिंदी पेपर लीक पर रायपुर पुलिस सख्त, जांच में जुटी साइबर टीम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Board Exam: Raipur Police strict on 12th Hindi paper leak, cyber team engaged in investigation
12वीं हिंदी पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा से पहले एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले में मंडल के संबंधित अधिकारी की शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच प्रारंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10 के साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 के तहत अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस की साइबर सेल और जांच टीम सक्रिय हो गई है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि पेपर सबसे पहले कहां से लीक हुआ और किन-किन लोगों ने इसे फैलाने में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, मुख्य सरगना और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह तुरंत सिटी कोतवाली थाना, रायपुर को सूचित करें, ताकि आरोपियों तक जल्दी पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed