{"_id":"69bcd32b03f64a209d0bc8ed","slug":"western-disturbance-impacts-chhattisgarh-with-rain-and-hail-expected-for-the-next-three-days-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
अगले 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी आशंका है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में आसमान बादलों से ढका हुआ है और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और मध्य स्तर पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण की संयुक्त भूमिका है। इन प्रणालियों के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादलों का तेजी से विकास हो रहा है और बारिश की स्थितियां बन रही हैं।
अगले 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस मौसमी बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेषकर सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा, तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। फिलहाल, यह बदलाव प्रदेश में गर्मी के बीच अस्थायी राहत लेकर आया है, लेकिन सतर्कता बरतना भी उतना ही जरूरी है।
मौसम विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा टालने को कहा गया है।
Trending Videos