सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh CM Face Will BJP bet on the face of tribal women Renuka Singh name included in CM race

Chhattisgarh CM Face: आदिवासी महिला चेहरे पर दांव लगाएगी भाजपा? रेणुका सिंह का नाम सीएम की रेस में शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

रेणुका सिंह फिलहाल भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Face Will BJP bet on the face of tribal women Renuka Singh name included in CM race
भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। पांच साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। अब सवाल ये है कि राज्य की कमान भाजपा किस नेता को सौंपती है। पूर्व सीएम रमन सिंह समेत तमाम नेता सीएम पद की रेस में हैं, लेकिन एक और नाम है जो सीएम पद की रेस में शामिल है और वो नाम है रेणुका सिंह का। रेणुका सिंह फिलहाल भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है, रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं।

Trending Videos


रेणुका सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से हुई थी। 1999 में वो पहली बार जनपद पंचायत की सदस्य चुनकर राजनीति में आईं। उसके बाद सन 2000 में बीजेपी ने उनको रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया और साल 2002 में समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही रेणुका सिंह 2003 में पहली बार सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से विधायक चुनी गईं। रेणुका सिंह दूसरी बार साल 2008 में विधायक बनीं। रेणुका स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रहीं और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रहीं। रेणुका सिंह ने साल 2019 मे सरगुजा संसदीय क्षेत्र से सांसद बनीं और मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुका सिंह का जन्म पांच जनवरी 1964 को कोरिया जिले के पोडी बच्चा गांव में हुआ था। फूल सिंह की बेटी रेणुका सिंह का विवाह पड़ोसी जिले सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह से हुआ। रेणुका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों का नाम पूर्णिमा सिंह और मोनिका सिंह है और बेटे यशवंत सिंह और बलवंत सिंह हैं।  स्नातक तक शिक्षा प्राप्त रेणुका सिंह तेज तर्रार छवि वाली नेता मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed