{"_id":"69df34bbcfbb5477ed0cf66f","slug":"government-takes-tough-stand-on-anganwadi-saree-quality-letter-issued-to-khadi-and-village-industries-board-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी साड़ी गुणवत्ता विवाद पर सरकार सख्त: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को पत्र जारी, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी साड़ी गुणवत्ता विवाद पर सरकार सख्त: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को पत्र जारी, दिए ये निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर मामले की जांच तेज कर दी गई है और दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।
विभाग के संचालक ने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में साड़ी वितरण के तहत कुछ जिलों से गुणवत्ता में कमी और तय मानकों से विचलन की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
प्रारंभिक जांच में कुछ स्थानों पर साड़ियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। इसके बाद विभाग ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर पुनः गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित एजेंसियों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि जहां-जहां निम्न गुणवत्ता की साड़ियां वितरित हुई हैं, वहां उन्हें वापस लेकर नई और गुणवत्तापूर्ण साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले को पूरी पारदर्शिता के साथ संभाला जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X