सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rail passengers please note: 10 trains passing through Chhattisgarh cancelled, read the news before travelling

रेल यात्री कृपया ध्यान दें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, सफर करने से पहले पढ़ लें खबर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 19 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर होने वाले ट्रैक सुधार कार्य के कारण अप्रैल माह में रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है।

Rail passengers please note: 10 trains passing through Chhattisgarh cancelled, read the news before travelling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर होने वाले ट्रैक सुधार कार्य के कारण अप्रैल माह में रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है। 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लागू किया जाएगा, जिसके चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
Trending Videos


रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस अवधि में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा चार पैसेंजर ट्रेनों को भी पूरी तरह बंद रखा जाएगा, जिससे स्थानीय यात्रियों और छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्य गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर किया जाएगा, जहां वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इस अपग्रेडेशन से भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ेगी और परिचालन पहले से अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये ट्रेनें रहेगी रद्द
  1. 5 से 25 अप्रैल 68815 बल्लारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  2. 5 से 25 अप्रैल 68816 गोंदिया-बल्लारशाह मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  3. 5 से 25 अप्रैल 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  4. 5 से 25 अप्रैल 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  5. 4 से 24 अप्रैल तक 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 6 से 26 अप्रैल तक 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. 5 से 25 अप्रैल तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 7 से 27 अप्रैल तक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 2, 4, 6-9, 11, 13-16, 18, 20-22 अप्रैल को 12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. 4, 6, 8-11, 13, 15-18, 20, 22-24 अप्रैल को 12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  11. 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, 21 अप्रैल को 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  12. 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23 अप्रैल को 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  13. 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14-16, 18, 19, 21-23 अप्रैल को 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  14. 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23-25 अप्रैल को 12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed