सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   The secret was hidden under the ground: Young man murdered in Abhanpur, body buried, sensational revelation.

'जमीन के नीचे छुपा था राज': अभनपुर में युवक की हत्या के बाद शव दफन, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले शव के हिस्से पर पड़ी।

The secret was hidden under the ground: Young man murdered in Abhanpur, body buried, sensational revelation.
अभनपुर में युवक की हत्या के बाद शव दफन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले शव के हिस्से पर पड़ी।
Trending Videos


ग्रामीण इलाके में लोगों ने देखा कि मिट्टी के नीचे दबे शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा है। यह भयावह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से शव को बाहर निकलवाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा (लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है, जो शदाणी दरबार क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी और उसकी तलाश जारी थी। अब शव मिलने के बाद मामला हत्या में बदल गया है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed