{"_id":"682f0a23708dab0de804fa36","slug":"rti-revealed-illegal-colony-of-40-families-in-bhatapara-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: अवैध कॉलोनी का आरटीआई से खुलासा, 40 परिवारों की बसाहट नगर पालिका रिकॉर्ड में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: अवैध कॉलोनी का आरटीआई से खुलासा, 40 परिवारों की बसाहट नगर पालिका रिकॉर्ड में गायब
Thu, 22 May 2025 08:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 22 May 2025 08:00 PM IST
सार
भाटापारा के पटपर में 40 परिवारों वाली अवैध कॉलोनी का आरटीआई से खुलासा हुआ। नगर पालिका के पास कोई दस्तावेज नहीं है। जिला कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पालिका भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पटपर (पटवारी हल्का नंबर 39) में एक अवैध कॉलोनी का मामला सामने आया है। आरटीआई से खुलासा हुआ कि इस कॉलोनी में 40 परिवार रह रहे हैं, लेकिन यह नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
21 मई 2025 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद यह मामला उजागर हुआ। आरटीआई आवेदन में कॉलोनी के ले-आउट, नक्शा, रेरा/टीएनसी स्वीकृति और नियमितीकरण के दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने सभी बिंदुओं पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं का जवाब दिया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा, 'दस्तावेज या शिकायत के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।' उल्लेखनीय है कि सात नवंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय ने ग्राम पटपर सहित 12 कॉलोनाइजर्स को अवैध कॉलोनी विकसित करने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन